श्रीपीठ पर विधिविधान से होंगे बटुकों के पंचदिवसीय यज्ञोपवीत संस्कार

लखीमपुर खीरी , 105

लखीमपुर खीरी। पलिया कलां के  श्री पीठ मोहल्ला बाजार में एकादश बाटुकों का पंचदिवसीय यज्ञोपवीत संस्कार बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ पूर्णतयः वैदिक विधि से किया जायेगा।कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए संस्था के संरक्षक रामचंद्र शुक्ल  बताया कि श्रीकुल के विद्वान् आचार्यों के द्वरा महराज श्री के निर्देशन में दिनांक 28 अप्रैल 2025 दिन सोमवार प्रातः 09:00 बजे से सभी बटुकों का उबटन संस्कार होगा। प्रातः 10:00 बजे से घान, छेई, धान पाछोरे व मिट्टी छुआ चूल्हा बनाना, चकिया पूजन होगा। दोपहर 01:00 बजे ग्राम देवता पूजन, बाग़ में आम वृक्ष पूजन होगा। शाम 3:00 बजे मंडप खंभ स्थापना होगी। जिसके उपरांत सायं 04:00 बजे तेल पूजन होगा।

Related Articles

Comments

Back to Top