पति गया मजदूरी करने पत्नी प्रेमी के साथ जेवर, कपड़े व नगदी लेकर फरार
लखीमपुर खीरी Apr 04, 2025 at 07:23 PM , 117लखीमपुर खीरी। जनपद के कोतवाली क्षेत्र गोला निवासी एक महिला जेवर, कपडे और नकदी लेकर अपने प्रेमी के साथ चली गई। पुलिस ने पति की तहरीर पर पत्नी समेत 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के मोहल्ला कुम्हारनटोला निवासी आकाश कुमार पुत्र अशोक कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार को वह चीनी मिल में मजदूरी करने गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी शादी के जेवर, कपडे, मोबाइल और 50 हजार लेकर पीलीभीत जिले के सेहरामऊ उत्तरी के ग्राम फत्तेपुर निवासी रजनीश पुत्र बिजलाल के साथ चली गई। आकाश कुमार का कहना है उसकी पत्नी के बच्चा होने वाला है, इसे भगवाने में बिजलाल पुत्र टीकाराम उसकी पत्नी पटियानी, उसकी पुत्रियां वन्दना व पल्लवी, निशा पत्नी संतोष कुमार, माधुरी पत्नी सोनू के सहयोग से भगाई गई है।






_page-0001.jpg)
























Comments