शनिवार को होगा कवियों का जमावड़ा

लखीमपुर खीरी , 143

लखीमपुर खीरी। धर्म जागरण समन्वय विभाग के तत्वाधान में सनातन नव वर्ष के अभिनंदन में एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन आगामी 5 अप्रैल शनिवार को किया जाएगा उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट राजीव कुमार तिवारी अन्नू ने बताया कि यह कार्यक्रम कपूरथला तिराहा स्थित विजयलक्ष्मी पैलेस में रात्रि को 8:00 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें देश भर से आए कवि डॉ राधेश्याम मिश्रा कानपुर, कमलेश मौर्य सीतापुर, डॉक्टर इंदु अजनबी शाहजहांपुर, योगेश चौहान लखनऊ,धनंजय शाश्वत प्रयागराज,कमलकांत तिवारी बरेली,देवेंद्र दीक्षित शूल सिकंदराराऊ,संध्या त्रिपाठी लखनऊ,अनिल अमल लखीमपुर भाग लेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top