सच कहना पत्रकार को पड़ा भारी तुरंत मुकदमा तुरंत गिरफ्तारी
लखीमपुर खीरी Mar 28, 2025 at 07:25 PM , 116सुनहरा पत्रकार
लखीमपुर खीरी। कल ही मुकदमा कल ही गिरफ्तारी खीरी पुलिस की सक्रियता को प्रणाम कितनी जल्दी त्वरित कार्रवाई करती है पुलिस लेकिन यह पत्रकारों के लिए है,अन्य लोगों के लिए नहीं बिजुआ ब्लाक कम्प्यूटर आपरेटर ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की कल क्या था फर्स से अर्श तक पहुंचने वाला यह कंप्यूटर आपरेटर कितना पावरफुल है कि एक पत्रकार इसको जब बेनकाब करता है तो यह अपने पावर का दुर्पयोग करके उसी दिन एफआईआर दर्ज कराकर कुछ घंटों बाद गिरफ्तारी कराने में कामयाब हो जाता जिसके विरुद्ध मैंने भी शिकायत की है और शिकायत चल रही है अगर यह गलत नहीं है तो विभागीय अधिकारी इसे बचा क्यों रहे है। मुझसे संपर्क किया गया दर्ज एफआईआर में अपने को बड़ा असहाय दर्शाकर पत्रकार दीपक पंडित पर एफआईआर दर्ज कराकर अपने भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की जो कोशिश कर रहा है। उसमें यह कामयाब नही होगा यह पत्रकार दीपक पंडित के विरुद्ध एफआईआर नहीं हम सब पत्रकारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है वरिष्ठ पत्रकार एनके मिश्रा ने बिजुआ चौकी से लेकर एसपी खीरी तक फोन किया इस बात को सामने रखा अनुराग सारथी चीफ कोऑर्डिनेटर ऐप्जा ने अपनी उक्त प्रकरण में दमदार उपस्थिति दर्ज कराकर पत्रकारों का जो मनोबल बढ़ाया है। उसके लिए प्रणाम पत्रकारों संगठन बाजी छोड़ों एकजुटता का परिचय देकर दमदार तरीके से सामने आयें।क्योंकि पत्रकारों को कमजोर समझने वाले कमजोर न समझ पायें।
जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष नन्द कुमार मिश्रा ने कहा कि पत्रकार की हत्या होती है। हाइवे पर 4 गोली मारी जाती है। अभी तक गिरफ्तारी नही। पत्रकार दीपक पंडित कंप्यूटर आपरेटर की शिकायत करता है।वही आपरेटर एफआईआर करवाता है। दीपक को तत्काल भीरा थाना के हवालात में ठूंस दिया। इस पर आप सभी विचार करें। रात में मैंने एसपी से कहा था। पत्रकार के साथ यह उत्पीड़न है। में निंदा करता हूँ।
पत्रकारों ने भारी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया इसमें भारी पुलिस बल तैनात रहा, मामले की जांच क्षेत्राधिकारी सदर को सौंप गई है इस मामले में न्यायालय ने भीरा एसओ को तलब किया है।






_page-0001.jpg)
























Comments