घटिया सामग्री का किया जा रहा प्रयोग  गांव वालों के विरोध करने पर नाली निर्माण कार्य बंद

लखीमपुर खीरी , 149

लखीमपुर खीरी। ग्राम पंचायत टहारा के सिरसी गांव में नाली निर्माण में घटिया सामग्री व पीला ईंट का प्रयोग किया जा रहा था। गांव वालों के विरोध करने पर नाली निर्माण कार्य बंद हुआ। जब ग्रामीणों के द्वारा ग्राम विकास अधिकारी को फोन किया गया तो उन्होंने बताया हमको किसी भी कार्य की जानकारी नहीं है।
ग्रामीणों के द्वारा किये गए जमकर विरोध व सोशल मीडिया में खबर चलने पर नाली निर्माण कार्य बंद हुए 2 दिन बीत चुके है । अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है न तो किसी प्रकार की जांच हुई। इससे यह प्रतीत होता है कि ग्राम विकास अधिकारी के मिली भगत से घटिया सामग्री का प्रयोग करके नाली निर्माण कार्य हो रहा था।

Related Articles

Comments

Back to Top