जनपद मे दहेज़ हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी

लखीमपुर खीरी , 117

लखीमपुर खीरी। दहेज़ लोभियों का लगातार महिलाओं पर कहर बरस रहा। एक बार फिर जनपद के उचौलिया थाना के अंतर्गत महिला दहेज़ के लोभियों का शिकार हुई,जिसकी  निर्ममता से हत्या कर दी गयी। आरोप है कि ससुराल वालों ने फंदे से लटकाकर महिला की हत्या की । बताते हैं कि सोने की चेन और दो लाख रूपए नकद देने की मांग रखी गयी थी परन्तु आर्थिक स्थित कमजोर होने से महिला के परिजन मांग पूरी नहीं कर पाये। हत्या को लेकर परिजन ने थाने मे तहरीर दी है। परिजनों ने कहा जब तब कार्यवाही नही होगी तब तक शव का अंतिम संस्कार नही करेंगे। 

Related Articles

Comments

Back to Top