बाहर से दवाई लिखने में परहेज नहीं कर रहे चिकित्सक
लखीमपुर खीरी Mar 24, 2025 at 08:05 PM , 118धौरहरा खीरी। सरकारी अस्पतालों में प्रतिमाह लाखों रुपये की दवाओं की आपूर्ति की जा रही है। बावजूद मरीजों को बाहर से महंगी दवाओं की खरीदारी करनी पड़ रही है। मरीजों के सरकारी पर्चों के साथ एक पर्ची भी चिकित्सक द्वारा लिखी जाती है जिस पर पर बाहर की दवाएं लिखने से चिकित्सक परहेज नहीं कर रहे हैं।जिससे गरीब मरीजों की जेब कट रही है। वही शासन की मंशा पर पानी फिर रहा है। जिस पर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतोष गुप्ता भी चिकित्सकों की कार्यशैली पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक रमियाबेहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों द्वारा बाहरी दवा लिखने से मरीज व तीमारदार दोनों परेशान हैं मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली दवा पर्ची पर लिखते हैं। जिसे एक हजार रुपए से लेकर पंद्रह सौ,दो हजार तक की दवा मरीजों व तीमारदारों को खरीदनी पड़ रही है।यही नहीं प्रसव के लिए आने वाली प्रसूताओं को भी बाहर से दवा लेने के लिए पर्ची थमा दी जाती है। मरीजों का कहना है कि बाहरी दवा के लिए जब आपत्ति की जाती है, तो चिकित्सकों द्वारा कहा जाता है कि इलाज के लिए आवश्यक दवा अस्पताल में नहीं है। क्षेत्र के ही एक बुजुर्ग इलाज कराने आए थे उनको कई दिनों से बुखार आ रहा था,चिकित्सक ने 4 गोली अस्पताल से देकर बाकी एक हजार तीन हजार रुपए की बाहरी मेडिकल स्टोर से लाने के लिए पर्चा दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि सीएचसी पर रोग से संबंधित पूरी दवा नहीं दी जाती है। लोगों ने सीएमओ से जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
सीएचसी अधिक्षक रमियाबेहड़ डाक्टर मृदुल कुमार शुक्ला ने बताया कि संबंधित चिकित्सा अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है उचित कार्यवाही की जाएगी।
_________
आशाओं ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया
धौरहरा खीरी।
उत्तरप्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम धौरहरा को सौंपा सीएम को भेजे गए ज्ञापन में स्वास्थ्य अभियानों में अगवा की भूमिका निभा रही आशा कर्मियों की बेहतरी उनके जीवन जीने लायक मानदेय सामाजिक सुरक्षा और उनकी सेवाओं की निरंतरता के संबंध में वर्षों से उनके द्वारा उठाई गई मांगों पर सरकार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है 45 और 46 श्रम सम्मेलन की सिफारिश के अनुसार कर्मचारी के रूप में मान्यता देने न्यूनतम वेतन ईएसई इपीएफ ड्यूटी देने के दशक भर से उठाई गई मांगों को अनसुना कर दिया जाता है प्रदेश में पिछले वर्ष 2 फरवरी को मिशन निदेशक के साथ हुई वार्ता में वर्ष 2019 से 2023 तक के और कुछ वर्षों की एक दशक से बकाया प्रोत्साहन राशि 1 लाख करोड़ से अधिक भुगतान में अधिकांश की अब अदायगी का विश्वास दिलाया गया था किंतु एक वर्ष बीत जाने के बाद उसे दिशा में कोई रुचि नहीं दिखाई गई उनका कहना है कि बजट में आशा वर्कर्स से वर्षों से उठ रहे सवालों को अनसुना कर दिया गया है वर्ष 2021 के दिसंबर माह से आशा को 6700 और संगिनी को 11500 रुपए का भुगतान करने का बयान सदन में उठाया गया था किंतु यह मिथ्या है प्रदेश में किसी एक भी आशा कर्मी को यह कथित भुगतान नहीं मिलता है कई बार निदेशालय और सरकार से जानने के लिए और यह राशि भुगतान कराए जाने के लिए सूचना की गई किंतु कोई भी सुनने को तैयार नहीं है प्रदेश में आशा कर्मियों के कार्यों के सापेक्ष मिलने वाली प्रोत्साहन राशियों में दिल खोलकर बेखौफ वसूली बेनामी खातों में धन के स्थानांतरण और उनके नगदी कारण का खेल जारी है आशा कर्मी बजट के पूर्व बहुत खुश थी की आने वाले बजट में हम लोगों के लिए कुछ ना कुछ निकल कर आएगा किंतु सरकार की अनदेखी से आशा बहू में बहुत ही निराशा और शुद्ध हैं अपनी मांगों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए विगत 4 मार्च को प्रदेश भर में ज्ञापन दिए गए इसी क्रम में लखीमपुर खीरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ और धौरहरा की आशाबहू ने अपना मांग पत्र उपजिलाअधिकारी को देते हुए बजट में अनदेखी का प्रतिवाद शांतिपूर्ण ढंग से किया गया ज्ञापन देने वालों में कमर जहां लक्ष्मी अनीता रेशमा धौरहरा बीटा रेनू मीनार सुनीता विद्यावती प्रेमवती सुमन देवी गुड़िया सरोजिनी राम जानकी उषा लीलावती आदि रमियाबेहड़ एवं धौरहरा की सैकड़ो आशा बहू उपस्थित रहीं।
_______
हजारों लोगों ने पहुंचकर यज्ञ स्थल की परिक्रमा की
धौरहरा खीरी। संत श्रीतुलसीदास की कर्म स्थली श्रीराम वाटिका धाम में चल रहे श्री संत तुलसीदास महोत्सव एवं 27 लक्ष श्रीराम नाम महायज्ञ मे सोमवार को हजारों लोगों ने पहुंचकर यज्ञ स्थल की परिक्रमा की और यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां डाली। दिन मे राम सुग्रीव मित्रता,
लंका दहन लीला का मंचन किया गया। वही रात्रि मे बरसाना से आई रासलीला मडंली के द्वारा रासलीला,रासविहार,मयूर नृत्य,भक्त चंद्रहास लीला का मंचन किया गया। व्यास देवेंद्र पारासरजी के भजनो व रासविहार मयूर नृत्य देख कर श्रोता भक्तिरस मे सरा बोर हो गये। इस दौरान समिति के अध्यक्ष भगौती प्रसाद शुक्ला, प्रबंधक रामकुमार शर्मा,अचल अवस्थी,योगेंद्र मिश्रा,रामबाबू शुक्ला, उपेन्द्र मिश्रा सहित कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments