जायसवाल समाज ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

लखीमपुर खीरी , 121

लखीमपुर खीरी। पलिया कलां में जायसवाल समाज का होली मिलन समारोह स्थान अग्रवाल धर्मशाला में बड़ी धूमधाम से राधेलाल जयसवाल की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी गुप्ता उपस्थित रही। अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनुश्री जायसवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष जयसवाल सर्व वर्गीय महासभा व प्रधान मिदनिया गढ़ी, विशिष्ठ अतिथि मनोज जायसवाल , मंजू जायसवाल,अनिल जायसवाल की गरिमामय उपस्थिति रही । कार्यक्रम में प्रथम मनमोहक प्रस्तुति गणेश वंदना के साथ हुई,कार्यक्रम का सफल संचालन ममता जायसवाल ने किया। 
विभिन्न कलाकारों व नन्हें मुन्ने बच्चों के द्वारा राधा कृष्ण की मनमोहक झाकियां प्रस्तुति की गईं।
कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी संरक्षक सुधीर जायसवाल, अध्यक्ष कुंवर सेन जायसवाल, शैलेन्द्र जायसवाल, राजकुमार जयसवाल, अशोक जायसवाल, संजीव जायसवाल, बाबूराम जायसवाल, वरुण गुप्ता , समाजसेवी रवि गुप्ता ,सोनू जायसवाल, पिंटू जायसवाल महेश जायसवाल
संरचिका श्रीमती रेखा जायसवाल, गुड़िया जायसवाल, पूर्णिमा जायसवाल, रीना जायसवाल, नमिता जायसवाल अंजू जायसवाल, खुशबू जायसवाल, ज्योति जायसवाल, गुंजन जायसवाल सहित सैकड़ों अतिथि गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top