जिम्मेदारों की सरपरस्ती मे धडल्ले से चल रहा अवैध मिट्टी खनन का कारोबार
लखीमपुर खीरी Mar 24, 2025 at 07:20 AM , 137लखीमपुर खीरी। योगी सरकार भले ही प्रदेश में मिट्टी खनन पर सख़्ती से अंकुश लगाने की बात करती हो मगर सच तो यह यह है कि मिट्टी का अवैध खनन आज भी बदस्तूर जारी है। पुलिस की साठ गांठ के दिन रात अवैध मिट्टी खनन का काम आज भी खुलेआम हो रहा है। ऐसा नहीं की मामला तहसील प्रशासन और पुलिस के संज्ञान में न हो लेकिन प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है। हैदराबाद थाना की चौकी अजान क्षेत्र के कस्बा अजान में इन दिनों लगातार खुलेआम अवैध मिट्टी से लदे डम्पर व ट्रेंक्टर ट्राली सड़कों पर फर्राटा भरते देखें जा रहे है।सरकार को भारी पैमाने पर राजस्व को चूना लगाने का काम भू-माफियाओ द्वारा किया जा रहा है। मालूम हो कि थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम सेमरई, कोटवारा, शेरपुर, कधरापुर में तहसील प्रशासन व पुलिस की मिलीभगत से खनन माफियाओं द्वारा इन दिनों लगातार जेसीबी से मिट्टी खनन किया जा रहा है। जो की लगातार खनन माफियाओं का कारोबार फलता फूलता जा रहा है। लोगो का कहना है प्रातः 5:00 बजे से प्रतिदिन अजान कस्बे के मेन मार्केट की सड़कों से मिट्टी लदे डंपर , ट्रैक्टर निकलना शुरू हो जाते हैं,।यह सिलसिला सुबह से शाम तक जारी रहता है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। लोगों की मानें इन दिनो कई महीनों से लगातार दिन और रात मिट्टी से भरे डंपर व ट्राली बेरोकटोक धड़ल्ले से अजान कस्बे की सड़कों पर दौड़ते देखें जारहे हैं। इसकी वजह से आसपास के रहने वाले लोगों को ध्वनि प्रदूषण व धूल से खास परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments