आत्महत्या के लिए रेलवे पटरी पर पहुंची युवती की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

लखीमपुर खीरी , 111

मैगलगंज खीरी।कोतवाली मैगलगंज क्षेत्र के अंतर्गत शाहजहांपुर से सीतापुर रेलवे ट्रैक पर बीती रात करीब 8 बजे एक युवती ने ट्रैक पर कूद के आत्महत्या करने की कोशिश की।कोतवाली मैगलगंज के ग्राम जमुनिया रना निवासी मुस्कान पुत्री विनोद उम्र लगभग 20 साल की युवती ने अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की। ट्रैक पर कूदने के बाद युवती का एक पैर कट गया व दूसरा टूट गया।युवती रहजनिया अंडर पास ट्रैक पर पड़ी थी ट्रैन चालक ने ट्रैन रोक कर युवती को ट्रेन में बिठा कर मैगलगंज स्टेशन पहुंचा। वहाँ मौके पर पुलिस पहुँच चुकी थी पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से युवती को जिला सीतापुर के लिए भेजा और उसके परिजनों की इस घटना की जानकारी भेजी परिजनों को सूचना मिलने के बाद उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उधर वहाँ एम्बुलेंस जिला अस्पताल सीतापुर पहुँचने के बाद युवती को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top