नवागत कोतवाली प्रभारी की चार्ज सम्हालते ही ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में खौफ

लखीमपुर खीरी , 101

पुलिस का लगातार अपराध पर प्रहार  
सात दिनों में सत्तर पर की  कारवाई

मितौली खीरी। अपराध पर नकेल कसने के इरादे से मितौली थाने की कमान संभालते ही नवागत कोतवाली प्रभारी ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। महज सात दिनों के भीतर सत्तर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 
कोतवाली प्रभारी शिवाजी दुबे ने पदभार ग्रहण करते ही थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता दी। इस दौरान पुलिस टीम ने मात्र सात दिनों में सत्तर आरोपियों संदिग्ध तथा लड़ाई झगड़ा कर अशांति फैलाने वाले  तत्वों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
सख्ती से हो रही कार्रवाई-थाने की पुलिस टीम ने बीते सात दिनों में कई स्थानों पर छापेमारी कर अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई के तहत सत्तर अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि कई मामलों में जांच जारी है।
थाना क्षेत्र में बढ़ी सुरक्षा, जनता ने की सराहना-नवागत कोतवाली प्रभारी की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय नागरिकों ने पुलिस के इस सख्त रवैये की सराहना की है। व्यापारियों और आम नागरिकों ने उम्मीद जताई कि आगे भी इसी तरह कानून-व्यवस्था बनी रहेगी। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है और अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top