चोरी के जेवरात व नगदी के साथ अभियुक्त हुए गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी Mar 18, 2025 at 08:10 PM , 100 लखीमपुर खीरी। थाना गोला पुलिस द्वारा, शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त बहारे आलम पुत्र जमील खाँ सहित 02 अभियुक्तों को चोरी के जेवरात व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया।
बताते चलें की मंगलवार को थाना गोला पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र मे चोरी के विभिन्न घटनाओ को कारित करने वाले शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर मोहम्मदी रोड पुराना बाईपास तिराहे से एक अवैध तंमचा, लोहे की राड व चोरी के विभिन्न मुकदमो से सम्बन्धित माल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त ने पूछताछ पर अपना नाम बहारे आलम पुत्र जमील खाँ निवासी हैदराबाद थाना बताया। अवैध तमंचे के आधार पर थाना गोला पर मु0अ0सं0 168/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। शातिर अपराधी थाना हैदाराबाद का एचएस है, जिसका एचएस नं0 196A है। उपरोक्त अभियुक्त द्वारा पूछताछ मे बताया गया कि जनपद लखीमपुर के अलावा सीतापुर व नेपाल के क्षेत्र मे भी चोरी की कई घटना उसके द्वारा कारित की गयी है। अभियुक्त ने पूछताछ मे बताया कि चोरी का माल मो0 अहमद पुत्र रहीम बक्श नि0 महेवागंज थाना कोतवाली सदर खीरी के माध्यम से आर जी ज्वैलर्स निकट संकटा देवी चौकी को बेचता था। दिसम्बर के महीने मे 04 लाख रूपया मो0 अहमद ने चेक के माध्यम से अपने आर्यावर्त बैक के एकाउन्ट से अभियुक्त बहारे आलम उपरोक्त के जानने वाले के एकाउन्ट मे भेजा था। इस अभियुक्त के कब्जे से थाना स्थानीय पर पूर्व मे पंजीकृत विभिन्न चोरी के मुकदमो से सम्बन्धित चोरी किये गये माल बरामद किये गये। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण के विरूद्ध नियामनुसार कार्यवाही की जा रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments