केवाईसी न होने से उपभोक्ता परेशान, बैंक के काट रहे चक्कर
लखीमपुर खीरी Mar 18, 2025 at 08:08 PM , 97नकहा/लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के विकासखंड नकहा क्षेत्र के अटकोहना स्थित इंडियन बैंक में तैनात कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही उजागर हो रही है। जहां बैंक कर्मचारियों के लापरवाही के चलते उपभोक्ता बेहद परेशान है अटकोहना निवासी प्रमोद कुमार का आरोप है कि विगत एक माह से केवाईसी कराने के लिए वह आए दिन बैंक के चक्कर काट रहे हैं लेकिन शाखा प्रबंधक से लेकर अन्य कर्मचारियों द्वारा एक महीना बीत जाने के बाद भी केवाईसी नहीं की गई जिससे उन्हें अपना खाता संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। और उनके कार्य बाधित हैं फिर भी बैंक कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं उक्त मामले में शाखा प्रबंधक से जानकारी लेने का प्रयास किया गया। तो फोन पर संपर्क नहीं हो सका। पीड़ित द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है।






_page-0001.jpg)
























Comments