अकेली महिला के रंग लगाने में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

लखीमपुर खीरी , 99

धौरहरा खीरी। शुक्रवार को होली खेलने के दौरान एक गांव निवासी घर में अकेली मौजूद महिला के रंग लगाने के दौरान छेड़छाड़ करने, कपड़े फाड़ने व मारपीट करने के गांव निवासी चार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने छेड़खानी की धाराओं में मामला रविवार को दर्ज करते हुए चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी धौरहरा भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे होली खेलते समय गांव निवासी श्यामू, रामपाल,छोटू व मौजी द्वारा घर में घुसकर रंग लगाने से मना करने पर छेड़खानी करने कपड़े फाड़ने व गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मामला पंजीकृत कर दिया।

Related Articles

Comments

Back to Top