मारपीट में मुकदमा दर्ज
लखीमपुर खीरी Mar 17, 2025 at 07:55 PM , 92धौरहरा खीरी। शनिवार को क्षेत्र के एक गांव में होली खेल रहे बच्चों द्वारा अमीर गुलाल उड़ानें के दौरान पड़ोस से निकल रहे बाइक सवार पर छींटे पड़ने से भन्नाए बाईक सवार द्वारा बच्चों व महिलाओं से गाली गलौज व मारपीट करने के आरोप में गैर जनपद निवासी दूसरे सम्प्रदाय के एक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार पड़ोसी जिले सीतापुर कोतवाली लहरपुर के ग्राम सुल्तानपुर निवासी कुर्बान अपनी बाईक से ग्राम मंगरौली में रिस्तेदारी में आते वक्त गांव में रंग खेल रहे बच्चों द्वारा छींटे पड़ने से नाराज़ होकर गाली गलौज करते हुए बच्चों को मारने के दौड़ाया तब महिलाओं ने विरोध किया गया इस दौरान कुर्बान ने गांव निवासी कमलेश साहू की पुत्री सीमादेवी को मंगरौली चौराहे पर बाल पकड़कर चप्पलों से पिटाई कर दी। युवती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को बी एन एस 2023 की धारा 115(2),352,351(2), 74, 302,196(1) में जेल भेज दिया।






_page-0001.jpg)
























Comments