होलिका दहन स्थलों पर पालिका अध्यक्ष गोला ने लकडियाँ डलवाई
लखीमपुर खीरी Mar 12, 2025 at 07:37 PM , 102होलिका दहन स्थलों की साफ-सफाई ,प्रकाश के साथ
होलिका दहन के लिए लकडियों की व्यवस्था नगर के सभी 23 स्थानों पर नि:शुल्क
लखीमपुर खीरी । गोला गोकर्णनाथ में नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ने नगर के सभी होलिका दहन स्थलों का पालिका कर्मचारियों के साथ निरीक्षण किया । तथा पालिका कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि होलिका दहन स्थलों की साफ-सफाई ,प्रकाश के साथ होलिका दहन के लिए लकडियों की व्यवस्था पिछड़े साल की भांति नगर की सभी 23 स्थानों पर नि:शुल्क की जाएगी
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, अधिशाषी अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक संदीप वर्मा, मोहित अवस्थी, सफाई नायक जितेन्द्र,सभासद आनंद सोनी ,नगर अध्यक्ष भाजपा शत्रोहन मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष कुम्भी रविन्द्र कटियार ,राजेन्द्र बाल्मीकि राम रक्षपाल, बबलू जोजी ,जय शंकर अवस्थी, शुशील गुप्ता, भारत जोशी ,आशीष बाल्मीकि, धर्मेन्द्र, राहुल ब्रजकिशोर, रंजीत,आदि उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments