स्कूल में बच्चों ने मनाई होली

लखीमपुर खीरी , 109

लखीमपुर खीरी। दि सिद्धि विनायक पब्लिक स्कूल मैलानी में होली के त्योहार के चलते बच्चों के साथ होली का त्योहार बड़ी धूम धाम से मनाया गया। विद्यालय के छात्र,छात्राओं और शिक्षकों ने एक साथ मिलकर,होली के रंगों में सराबोर होकर भारतीय संस्कृति का त्योहार मनाया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक और समाज सेवी भवानी शंकर माहेश्वरी तथा प्रधानाध्यापिका और  जिला उपाध्यक्ष गुरमीत कौर ने कहा कि इस पर्व का उद्देश्य समाज में प्रेम और सद्भावना बनाए रखना है।हमे होली पर सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश देना चाहिए कि समाज में खुशहाली बनी रहे।होली के कार्यक्रम में अभी बच्चों को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई।उन्होंने यह भी बताया कि यह त्योहार दीपावली की तरह बुराई पर अच्छाई की जीत है और भाईचारे को बढ़ावा देता है।शिक्षकों ने बच्चों को होली की पौराणिक कथाओं को सुनाया,जिसमें भक्त प्रह्लाद और होलिका दहन की कथा प्रमुख थी।शिक्षकों ने यह भी बताया कि यह पर्व हमे अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक,प्रधानाध्यापिका,शिक्षक शिक्षिकाएं और अन्य कर्मचारीगणों के साथ कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top