बेसहारा गौवंशो को रेडियम बेल्ट पहनाई गई
लखीमपुर खीरी Mar 09, 2025 at 07:45 PM , 263लखीमपुर खीरी। पलिया नगर में समाजसेवी आलोक मिश्रा ने अपनी गऊ माता और पशु सेवा की परम्परा को पहले की तरह जारी रखते हुए टेहरा तिराहा और कस्बे के अन्य स्थानों पर बेसहारा गोवंश को रात मे अपने पुत्रों और अपनी टीम के साथ मिलकर रेडियम बेल्ट पहनाई जिससे गोवंश रात्रि के अँधेरे मे वाहन दुर्घटनाओ से बच सके। इन रेडियम बेल्ट का लाभ बेसहारा गोवंश, सड़क पर घूमने वाले अन्य पशुओ सहित वाहन चालको को भी है क्योंकि रात्रि मे रेडियम बेल्ट दूर से चमक जाती है जिससे पशुओ के साथ आम वाहन चालक भी दुर्घटनाओ से बच जाते है।साथ ही आलोक मिश्रा ने मोके पर उपस्थित लोगो से निवेदन भी किया कि सभी लोग सावधानी से और कम स्पीड से वाहन चलाये ताकि पशुओ के साथ वो स्वम भी दुर्घटनाओ से बच सके।आलोक मिश्रा ने जनता से वादा किया कि वो हर समय आपकी समस्याओ के लिए आपके साथ खडे है तथा नागरिको से बेसहारा गोवंश की सेवा की अपील भी की।इस पावन कार्य मे आलोक मिश्रा के साथ पलिया के जाने माने पशु प्रेमी गऊ रक्षक श्री चिंटू पुरी का अत्यधिक सहयोग रहा।गोवंश को रेडियम बेल्ट पहनाने मे आलोक मिश्रा, चिंटू पुरी के साथ साथ संजय शर्मा, अर्जुन यादव, अभ्युदय मिश्रा, अभिराज मिश्रा और टीम आलोक मिश्रा के अन्य साथियों का सहयोग रहा।






_page-0001.jpg)
























Comments