अधिवक्ता महासंघ ने पत्रकार की हत्या की निंदा की
लखीमपुर खीरी Mar 09, 2025 at 07:42 PM , 116लखीमपुर खीरी। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश अधिवक्ता महासंघ के अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल ने महोली सीतापुर के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की जघन्य हत्या की निन्दा करते हुए हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने तथा पीड़ित परिवार को एक करोड़ की क्षतिपूर्ति का भुगतान करने की मांग की है। अधिवक्ता महासंघ के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सूर्यवंशी ने दिवंगत पत्रकार द्वारा पर्दाफाश किए गए घोटालों की उच्च स्तरीय जांच करते हुए दोषी लोगो के विरुद्ध मुकदमा कायम कर उन्हें गिरफ्तार कर उनके पद से बर्खास्त करते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की। संघ के महासचिव नरेंद्र कुमार वर्मा एडवोकेट ने कहा संकट की इस घड़ी में प्रदेश के अधिवक्ता पत्रकार साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।






_page-0001.jpg)
























Comments