शराब के काले कारोबारियो पर प्रशासन का शिकंजा, 19 अभियोग दर्ज
लखीमपुर खीरी Mar 09, 2025 at 07:04 PM , 133प्रशासन, पुलिस, आबकारी की संयुक्त टीमें ने चलाया विशेष अभियान, हड़कंप
लखीमपुर खीरी। आबकारी आयुक्त उप्र के आदेश, डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल , एसपी संकल्प शर्मा के दिशा निर्देश एवं डीईओ राजवीर सिंह के नेतृत्व मे सन्निकट त्योहारों के दृष्टिगत अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, तस्करी, परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु प्रशासन, पुलिस, आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें विशेष प्रवर्तन अभियान चला रही हैं। डीईओ राजवीर सिंह ने बताया कि सभी आबकारी निरीक्षक लगातार अपने-अपने क्षेत्रो में कार्य कर रहे है, जिससे किसी प्रकार की अवैध मदिरा की बिक्री न होने पाये। इस प्रकार जनपद में दबिश के दौरान जनपद में कुल 19 अभियोगो को पंजीकृत किया गया। 465 लीटर अवैध शराब और 2070 लहन बरामद की। शनिवार को जनपद खीरी के आबकारी निरीक्षक श्री अवधेश कुमार क्षेत्र 1 सदर खीरी मय स्टाफ द्वारा ग्राम लोनपुरवा शंकरपुर लोनियांपुरवा थाना खीरी में दबिश दी। दबिश में संदिग्ध स्थानों से प्लास्टिक पाउचों में कच्ची शराब और लहन सहित चढ़ी भट्ठियों को मौके पर बरामद कर नष्ट किया। आबकारी निरीक्षक एच एन पाण्डेय क्षेत्र 2 मोहम्मदी खीरी(अति चार्ज क्षेत्र 5 गोला खीरी) मय स्टाफ द्वारा ग्राम हिम्मतपुर जंगल बर्खेरा थाना मोहम्मदी ग्राम काकोरी नौवाखेडा थाना मैलानी में दबिश दी। दबिश में संदिग्ध स्थानों एवं घरों से कच्ची शराब प्लास्टिक की बोतलों में और लहन बरामद किया। मौके पर लहन को नष्ट किया। आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार यादव क्षेत्र 3 निघासन खीरी मय स्टाफ ने ग्राम अदालाबाद झंडी थाना निघासन में दबिश दी। दबिश में संदिग्ध स्थानों से कच्ची शराब के साथ लहन बरामद किया। मौके पर लहन को नष्ट कर एक अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार किया। आबकारी निरीक्षक विजय चंद जायसवाल क्षेत्र 6 मितौली खीरी मय स्टाफ ने ग्राम लाल्हनपुर पिपरी नारायनपुर गडरिया चौराहा थाना नीमगाँव में दबिश दी। दबिश में संदिग्ध स्थान से कच्ची शराब के साथ लहन बरामद कर मौके पर लहन को नष्ट किया। आबकारी निरीक्षक अब्दुल अज़ीज़ क्षेत्र 7 धौरहरा खीरी मय स्टाफ द्वारा ग्राम राजापुर नाला थाना खमरिया में दबिश दी। दबिश में संदिग्ध नाला किनारे से भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद और लहन बरामद की। मौके पर लहन सहित कच्ची शराब संबंधी उपकरण बरामद कर नष्ट किए।






_page-0001.jpg)
























Comments