पत्रकार की हत्या में शामिल दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई की मांग मिले पचास लाख मुआवजा

लखीमपुर खीरी , 112

लखीमपुर खीरी।पड़ोसी जनपद सीतापुर में थाना महोली क्षेत्र से दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई के साथ हुई घटना के बाद जनपद भर के पत्रकारों में भारी रोष व्याप्त है और जिले के पत्रकारों ने पीड़ित परिवार को 50 लख रुपए दिलाने जाने एवं एक सरकारी नौकरी दिए जाने की भी मांग की गई है।पत्रकार की हत्या पर वाइस ऑफ मीडिया पत्रकार संगठन ने घटना की घोर निंदा की है और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर सजा दिलाने की मांग की है।पत्रकार की हत्या पर संगठन ने सरकार से 50 लाख का मुआवजा देने और परिवार को एक भरण पोषण के लिए सरकारी नौकरी की मांग की है और पत्रकार के लिए लड़ाई पत्रकार संगठन आगे की कार्रवाई के लिए पीड़ित परिवार के साथ है।वहीं पत्रकार की हत्या पर यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा घोर निंदा की गयी है और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर सजा दिलाने की मांग की है।पत्रकार की हत्या पर संगठन द्वारा सरकार से 50 लाख का मुआवजा देने की भी मांग की गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top