फूड इंस्पेक्टर ने छापामारी से मचा हड़कंप

लखीमपुर खीरी , 179

पलियाकलां खीरी। होली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सम्पूर्णानगर मिल रोड पर एक मिठाई दुकान पर छापा मारा, जहां मिठाई और अन्य चीजों के नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा गया है। आपकों बता दें कि सम्पूर्णानगर में गुरुवार की दोपहर अचानक फूड इंस्पेक्टर आने की सूचना पर कस्बे के ज्यादातर होटल व किराना स्टोर व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर दी। इस दौरान फूड इंस्पेक्टर ने एक होटल पर पहुंचकर खोया के नमूने का सैंपल भरा और जांच के लिए साथ ले गए। बता दें कि एक हफ्ते बाद होली का त्यौहार है जिसको फूड विभाग ने कस्बा सहित क्षेत्र के अन्य कई क्षेत्रों में भी छापेमारी शुरू कर दी है। छापे के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर फूड इंस्पेक्टर से वार्तालाप की वहीं घरों में चल रहे कारखाने को भी जांच किया जहां खामियाजा मिलने पर भी कार्रवाई की बात करते हुवे चले गए। इस दौरान नायब तहसीलदार हर्ष निशांत एवं लेखपाल अजय व नवागत थाना प्रभारी अंबर सिंह भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहीं।

Related Articles

Comments

Back to Top