सड़क किनारे जा रहे युवक को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
लखीमपुर खीरी Mar 06, 2025 at 07:22 PM , 118लखीमपुर खीरी । थाना भीरा क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गयी।गुरुवार को लखीमपुर-भीरा हाइवे पर स्थित कुकरा मोड़ पर एक युवक को ट्रक ने रौंद डाला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पी एम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार हड्डी टांडा निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र सोहन सिंह पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे भूपेंद्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भीरा थाना प्रभारी सुनील मालिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेते हुए । मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।






_page-0001.jpg)
























Comments