ससुराल में आग लगाकर नगदी जेवर लेकर मायके उड़न छू हुई महिला

लखीमपुर खीरी , 125

लखीमपुर खीरी। पढुआ थाना क्षेत्र में एक नव विवाहिता ससुराली जनों से विवाद के बाद घर को आग के हवाले कर हजारों की नगदी समेत सोने व चांदी के आभूषण लेकर अपने मायके उड़न छू हो गई। पीड़ित ससुरालीजनों ने मामले की सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव देवी  पुरवा मजरा चंदैयापुर निवासी मंगू अली ने बताया है कि उसने अपने पुत्र जुमेर का विवाह दस माह पूर्व जनपद बहराइच के सुजौली चफरिया निवासी मीना बानो के साथ किया था। नव विवाहिता मीना बानो का चाल चलन ठीक ना होने के कारण वह अक्सर पति समेत अन्य ससुरालीजनो से विवाद करती थी। शनिवार को उसने ससुरालीजनो से विवाद के पश्चात 50 हजार रुपए की नगदी समेत सोने व चांदी के आभूषण समेट कर कच्चे मकान को आग के हवाले कर अपने मायके फरार हो गई। अगजनी के दौरान घर में रखा अनाज व अन्य घरेलू संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है । इस संदर्भ में एसओ निराला तिवारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है जांच कर दोषी महिला के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top