लोक कलाकारों की पीड़ा, ऑडिटोरियम व उचित मंच मिले तो निखरेगी कला

लखीमपुर खीरी , 255

लखीमपुर खीरी । गोला नगर पालिका अध्यक्ष ने अधूरे पड़े ऑडिटोरियम का हाल देखा। पता चला कि यहां डेकोरेशन का काम अब तक अधूरा पड़ा है। उन्होंने ठेकेदार को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। साथ ही तुरंत ऑडिटोरियम का काम पूरा कराने की हिदायत दी है। हिन्दुस्तान ने अपनी रिपोर्ट में छापा था कि जिले में कलाकारों के लिए कहीं भी ऑडीटोरियम नहीं है। गोला में ऑडीटोरियम बन रहा था, लेकिन सालों से उसका निर्माण अधूरा है। गोला नगर नगर पालिका परिसर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम के डेकोरेशन के काम का ठेका लगभग एक करोड़ में दिया गया। वित्तीय वर्ष 2018-19 में दिए गए इस काम में इलेक्ट्रिक, पीवीसी पैनलिंग, स्टील रेलिंग, टायल, साउण्ड सिस्टम, कुर्सियां, सेन्ट्रल एसी, गेट, स्टेज आदि कंपलीट करना था। बताते हैं कि कुछ काम हुआ इस पर नगर पालिका प्रशासन ने 49 लाख 15 हजार का भुगतान ठेकेदार को कर दिया। पिछले करीब एक साल से काम बंद है। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि दैनिक अखबार की खबर के बाद उन्होंने ठेकेदार को काम की रिपोर्ट देने को कहा था। कई बार डेकोरेशन का काम पूरा करने को कहा गया पर काम शुरू न होने पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। नपा अध्यक्ष ने बातया कि ऑडिटोरियम काम निर्माण प्राथमिकता में है।

Related Articles

Comments

Back to Top