धूमधाम से निकली खाटू श्याम की निशान यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भजनों पर झूमते हुए खेली फूलों की होली

लखीमपुर खीरी , 108

लखीमपुर-खीरी। भीरा कस्बे में धूमधाम से निकली खाटू श्याम की निशान यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भजनों पर झूमते हुए खेली फूलों की होली।  भीरा में रविवार को फागुन मेला महोत्सव के अवसर पर भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 
यात्रा की शुरुआत प्राचीन शिव मंदिर से हुई। श्याम प्रेमियों ने अपने-अपने निशान उठाए और भजनों पर झूमते हुए यात्रा शुरू की। यात्रा मार्केट से होते हुए मनोकामना मंदिर तक पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम बाबा को निशान अर्पित किए और प्रसाद ग्रहण किया। 
कार्यक्रम में श्याम परिवार ने फूलों की होली खेलकर यात्रा को और भी रंगीन बना दिया। श्रद्धालुओं का स्वागत रंग लगाकर किया गया। स्थानीय व्यापारियों ने भी इस आयोजन में सहयोग किया। व्यापारी आलोक गुप्ता, यश गोयल, नवल मित्तल और राम जी ने यात्रा में शामिल श्याम प्रेमियों के लिए जलपान की व्यवस्था की। 
यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। सभी श्रद्धालु खाटू श्याम के भजनों पर झूमते और नाचते नजर आए।

Related Articles

Comments

Back to Top