बिना परमिट कट रहे आम व नीम जामुन के हरे-भरे पेड़

लखीमपुर खीरी , 262

धौरहरा खीरी। प्रदूषण संरक्षण के लिए को पौध रोपण की जोर शोर से चल रही मुहिम के इतर तराई इलाकों में लकड़ी माफिया हरियाली को मिटाने पर तुले हैं। रोकथाम में बरती जा रही शिथिलता से धंधेबाज बिना परमिट के ही प्रतिबंधित नीम, जामुन व आम के हरे-भरे पेड़ काट रहे हैं। इसकी शिकायत के बावजूद वन विभाग से लेकर क्षेत्रीय पुलिस के जिम्मेदार कार्रवाई को लेकर पूरी तरह उदासीन बने हैं।
धौरहरा थाना क्षेत्र लकड़ी माफियाओं के लिए मुफीद साबित हो रहा है। होलागढ़ ,लहबड़ी सहित आसपास के गांवों में लकड़ी माफिया हरियाली को मिटाने में जुटे हैं। इसके चलते ही कटान प्रतिबंधित आम व नीम, जामुन के हरे पेड़ों को बिना परमिट के ही धड़ल्ले से काटा जा रहा है, बढ़ी लकड़ियों की मांग के कारण अवैध लकड़ी कटान का यह धंधा तेजी से फल-फूल रहा है। लकड़ी माफियाओं स्थानीय पुलिस व वन कर्मियों की मिली भगत से आम व नीम, जामुन के हरे पेड़ों की कटान कर इसकी लकड़ी को जलौनी के नाम पर ईंट भट्ठों में खपा रहे हैं। ऐसा ही खेल थाना धौरहरा चौकी कफारा क्षेत्र होलागढ़ लहबड़ी गांव में भी चल रहा है। होलागढ़ से दर्जनों बागे ठेकेदारों द्वारा काटकर हरियाली मिटाई गयी है।

Related Articles

Comments

Back to Top