आयुष आप के द्वार के तहत जन जन तक पहुंचाई जा रही है नि: शुल्क दवाईयां, डा निधि वर्मा।
लखीमपुर खीरी Feb 25, 2025 at 08:15 PM , 126गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जडौरा आयुर्वेदिक अस्पताल के डाक्टरो के द्वारा 'आयुष आपके द्वार' के तहत गांव गांव मे लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैय्या कराने के उद्देश्य के तहत गांव गांव मे कैप लगाकर आम जन नमानस को निःशुल्क स्वस्थ सुविधाये प्रधान की जा रही है।
वही जडौरा मे तैनात आयुर्वेदिक डाक्टर निधि वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप गांव क्षेत्र मे रहने बालो तक बेहतर स्वस्थ सुविधाओ को पहुचाने के चलते समय समय पर गावों मे आयुर्वेदिक अस्पताल के द्वारा कैंप लगातार नि: शुल्क दवाईयां वितरित की जाती है।जिसके चलते विते दिवस शुक्रवार को विलहरी गांव मे व दिनांक 21फरवरी मे पूर्व ग्राम प्रधान नीरज शुक्ला की अगुवाई मे कपरहा गांव मे कैप लगाकर लगभग दो दर्जन से अधिक लोगो को निःशुल्क आयुर्वेदिक दबाईयो का वितरण किया गया।इस अवसर डाक्टर निधि वर्मा, जितेंद्र वर्मा, फार्मासिस्ट (बार्डब्याय) अनंगपाल सिंह सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments