कोतवाली में वर्षों से तैनात दीवान के काम से जनता परेशान

लखीमपुर खीरी , 106

लखीमपुर खीरी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर के अनुसार  निघासन कोतवाली में कई वर्षों से तैनात दीवान जो की कोतवाली प्रभारी की छवि धूमिल कर रहा है।आदेशों का पालन नहीं करता है। क्षेत्र में खुद मकड़ जाल फैला रखा है ।बताते हैं अगर कोई फरियादी कोतवाली में न्याय मांगने के लिए आता है तो वह सही भी हो फिर भी उसको गुमराह करके वापस भेज दिया जाता है। और दूसरी पार्टी से मिलकर मोटी रकम लेने की कोशिश करता है। जब दोनों पार्टियों से रुपया न मिलने पर 151 या 107,16 मुकदमा दर्ज करवा देता है, लोगों का मानना है कि ऐसे ही इस दीवान की रवैया रहा तो फरियादी कोतवाली जाने से हिचकिचाएंगे। खबर के अनुसार इससे पहले भी यह दीवान चर्चित रह चुका है। जिसके चलते निघासन हल्के से रकेहती हल्का ट्रांसफर किया गया था। फिर भी अपने कारनामों से अभी तक बाज नहीं आया। इनके कारनामे ऐसे है कि पीड़ित अगर जो कोतवाली में तहरीर लेकर पहुंचती है। तो तहरीर इनको मिल जाए तो मौके पर जो पहुंचे तो विपक्षी को ही जाकर पीड़ित के खिलाफ भड़का देते है। सरकार के नियमो को ताक पर रखकर अपनी मन मर्जी से काम करते है वहीं क्षेत्र की जनता इस दीवान से परेशान है।

Related Articles

Comments

Back to Top