इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
लखीमपुर खीरी Feb 25, 2025 at 07:59 PM , 107लखीमपुर खीरी। ग्राम पंचायत खमरिया पंडित मे मिल रोड पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान अपना म्यूजिक महल के नाम से थी एवं उसी मे मकान भी था जहा आज्ञात कारण से लगी भीषण आग दुकान स्वामी मोहन गुप्ता पुत्र सियाराम गुप्ता जो खमरिया के निवासी हैं जिनकी दुकान व मकान एक ही में अटैच है मोहन गुप्ता ने बताया कि रोज की भाति आज दुकान बंद की और खाना खाने ही जा रहे थे की दुकान के अंदर कुछ जलता हुआ नजर आया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धर लिया यह देखकर घर के पीछे से परिवार को लेकर निकल गए यह घटना करीबन 9:00 बजे रात के लगभग की है जिसकी सूचना नजदीकी थाना खमरिया को दी गई मौके पर पहुंचे अपने दलबल के साथ थाना प्रभारी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी सूचना के करीबन 1 घंटे बाद पहुंचे फायर ब्रिगेड के लोगों ने आग बुझाना शुरू कर दिया दुकान व घर का सारा सामान आग की आगोश में आ चुका था आग बुझाने में लगे लोग 12:00 तक भी आग नहीं बुझ पाए थे मोहन गुप्ता की एक जानी-मानी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान थी उनका कहना है कि लाखों का नुकसान हुआ है मकान की दिवाल तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था जिससे कि आग पर कुछ काबू पाया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments