संत निरंकारी आश्रम पर सत्संग का आयोजन
लखीमपुर खीरी Feb 24, 2025 at 08:05 PM , 103गोला गोकरननाथ खीरी। संत निरंकारी मिशन की सेवा भावना और मानव कल्याण के संकल्प को साकार करने हेतु प्रोजेक्ट अमृत' के अंतर्गत 'स्वच्छ जल, स्वच्छ मन परियोजना के तृतीय चरण का भव्य शुभारंभ रविवार, 23 फरवरी 2025 को सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एव निरंकारी राजपिता रमित जी के आशीर्वाद से किया गया। संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की प्रेरणादायक शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से प्रोजेक्ट अमृत' का शुभारंभ किया था। इस दिव्य पहल का उद्देश्य केवल जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करना ही नहीं, बल्कि जल संरक्षण को मानव जीवन का अभिन्न अंग बनाने की सोच को विकसित करना है। नदियों, झीलों, तालाबों, कुओं और झरनों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण को समर्पित इस महाअभियान ने अपने पहले दो चरणों में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की। इसी प्रेरणा के साथ, इस वर्ष तृतीय चरण को और अधिक व्यापक, प्रभावी एवं दूरगामी दृष्टि से आगे बढ़ाया गया है, ताकि यह अभियान निरंतर विस्तार पाकर समाज में जागरूकता, सेवा और समर्पण की एक सशक्त लहर उत्पन्न करे।
संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वृहद अभियान देशभर में 27 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 900 से अधिक शहरों में 1600 से भी अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया जा रहा है। इस महाअभियान की यह अभूतपूर्व व्यापकता इसे एक ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करेगी, जिससे जल संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश और अधिक प्रभावशाली रूप से जन-जन तक पहुंचेगा।
इसी क्रम में शाखा गोला के अंतर्गत अलीगंज रोड स्थित बड़ी नहर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं विधायक के चाचा धर्मेंद्र गिरी मोंटी ने स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। तत्पश्चात निरंकारी महात्माओं ने एवं सेवा दल के जवानों ने पूरी तत्परता के साथ नहर के दोनों ओर साफ सफाई की नहर के किनारे आकर्षक रंगोली बनाकर स्वच्छता का पैगाम दिया। इसी के साथ ही अलीगंज रोड स्थित जंगल में कालीदाह मंदिर के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात निरंकारी महात्माओं एवं सेवा दल के जवानों ने साफ सफाई की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संचालक रंजीत सिंह गोला मुखी बहन प्रमिला खुराना सेवादल संचालक लालजी प्रसाद शिक्षक रामनरेश सोनी, सिल्वर सिटी अकैडमी कोटवारा के प्रबंधक हरमोहन खुराना मीडिया प्रभारी करन सिंह व सैकड़ो की संख्या में सेवा दल के जवान एवं बहने बच्चे , व निरंकारी सातसंगत के महत्मा उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments