मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर गोला में विशेष यातायात प्रबंधन, ये रहेंगे बदलाव
लखीमपुर खीरी Feb 21, 2025 at 07:40 PM , 164लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 22 फरवरी को गोला गोकर्णनाथ आगमन और राजेंद्र गिरि स्टेडियम में प्रस्तावित जनसभा के मद्देनजर प्रशासन ने व्यापक यातायात प्रबंधन के निर्देश जारी किए हैं। सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पार्किंग स्थलों का निर्धारण, डायवर्जन प्लान और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक जैसे कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए विभिन्न मार्गों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रिलायंस पेट्रोल पंप के पास: लखीमपुर व मोहम्मदी से आने वाले वाहन। मिल यार्ड (खुटार-बांकेगंज रोड) खुटार और बांकेगंज की ओर से आने वाले वाहन। गोला अलीगंज रोड अलीगंज की ओर से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग।टीचर कॉलोनी और सिंचाई विभाग कार्यालय वीवीआईपी वाहनों के लिए विशेष पार्किंग। सेंट जोन्स कॉलेज पार्किंग अतिरिक्त वीवीआईपी वाहनों के लिए।
बॉक्स - अस्थायी रोडवेज बस अड्डा
कार्यक्रम के दौरान रोडवेज बसें गोला नगर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेंगी। सभी बसों का संचालन मोहम्मदी बाईपास स्थित अग्रवाल राइस मिल यार्ड से किया जाएगा।
बॉक्स - यवर्जन और प्रतिबंध
गन्ने के ट्रक और भारी वाहन: सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक गोला नगर में प्रवेश वर्जित रहेगा।गन्ना किसानों के लिए निर्देश: कार्यक्रम अवधि में गन्ना लेकर चीनी मिल न आने की अपील।ई-रिक्शा पर रोक: सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक गोला नगर में ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।सदर चौराहा से छोटा चौराहा/शिवम चौराहा तक: किसी भी वाहन का प्रवेश पूरी तरह निषेध रहेगा, केवल पैदल आवाजाही की अनुमति होगी।
बॉक्स - सहायता और संपर्क नंबर
आम जनता की सुविधा के लिए यातायात पुलिस और गोला पुलिस हर समय उपलब्ध रहेगी। किसी भी जानकारी या असुविधा के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है
एसएचओ गोला: 9454403780
प्रभारी यातायात: 8887019112
यातायात कंट्रोल रूम: 9454844045






_page-0001.jpg)
























Comments