स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत को जानने के लिए सीएमओ ने किया रात्रि में ट्रामा सेंटर का औचक निरीक्षण

लखीमपुर खीरी , 111


लखीमपुर खीरी । रात्रि में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत को जानने के लिए 17 फरवरी की रात्रि करीब 10 बजे सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने ट्रामा सेंटर ओयल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित पंजिका का अवलोकन करने पर पाया गया कि तीन कर्मचारी अनुपस्थित हैं। वहीं तैनात अन्य कर्मचारी ड्यूटी पर मिले। जिसे लेकर उन्होंने ट्रामा सेंटर इंचार्ज डॉ रवी मोहन गुप्ता को निर्देश दिए। 

निरीक्षण के संबंध में सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर रात्रि में होने वाली समस्याओं के दृष्टिगत उनके द्वारा यह औचक निरीक्षण किया गया है। रात्रि करीब 10 बजे जब वह ट्रामा सेंटर ऑयल पहुंचे, तब उन्हें डॉ हरिराम वर्मा, डॉ रवि मोहन गुप्ता, स्टाफ नर्स हरजीत व वार्ड बाय आशीष श्रीवास्तव उपस्थित मिले, वहीं स्टाफ नर्स निशा व पुनीत सहित एमपीडब्ल्यू हरिओम अनुपस्थित मिले। जिसे लेकर उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। वही ट्रामा सेंटर इंचार्ज डॉ रवी मोहन गुप्ता को रोस्टर के अनुसार अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। डिस्प्ले बोर्ड को बनवाने और उसे पर संबंधित चिकित्सा अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी अंकित करने को लेकर निर्देश दिए हैं। ट्रामा सेंटर ओयल में भर्ती

मरीज से उन्होंने उपचार एवं सुविधाओं की जानकारी ली। ओपीडी रजिस्टर को देखने पर पाया गया की 17 फरवरी को 24 मरीजों को देखा गया है।

------


सोते हुए ड्यूटी रूम से निकले कर्मचारी तो सीएमओ ने लगाई लताड़ 


लखीमपुर-खीरी। आधी रात में सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता सीएससी फूलबेहड़ पहुंच गए, उनके इस निरीक्षण से हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी खुद को संभालते हुए दिखे। 18 फरवरी की मध्य रात्रि करीब 12 बजे सीएमओ सीएचसी फूलबेहड़ पहुंचे थे, इस दौरान उन्हें कर्मचारी अपने ड्यूटी रूम में नहीं थे, तो वहीं कुछ कर्मचारी उन्हें सोते हुए मिले। जिसे लेकर उन्होंने कड़ी लताड़ लगाई। सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि 18 फरवरी की मध्य रात्रि करीब 12:10 मिनट पर वह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, फूलबेहड़ पहुंचे। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में स्टाफ नर्स पूनम सिंह के अलावा कोई भी स्टाफ अपनी ड्यूटी कक्ष में उपस्थित नहीं मिला। बुलाये जाने पर डॉ अरविन्द कुमार, फार्मासिस्ट अनुज कुमार एवं वार्ड बॉय अवधेश कुमार सोते हुए अपने कमरे से बहार आये। जिसमें अद्योहस्ताक्षरी द्वारा निर्देशित किया गया कि ड्यूटी पर उपस्थित सभी चिकित्साधिकारी एवं कर्मचारी अपने ड्यूटी कक्ष में ही उपस्थित रहें। स्टाफ नर्स पूनम सिंह ने अवगत कराया गया कि माह फरवरी 2025 में 18 फरवरी 2025 तक 107 डिलवरी की गयी है। निरीक्षण के दौरान रागिनी (योगा फार्मा) एवं सुधीर (स्वीपर) दिनांक 17 फरवरी 2025 को अनुपस्थि पाये गये। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉ कमलेश को निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित एव उपस्थित चिकित्साधिकारी / कर्मचारी अपने ड्यूटी कक्ष में उपस्थित न होने का स्पष्टीकरण लिया जाये। स्पष्टीकरण संतोष जनक होने के उपरांत ही सम्बन्धित चिकित्साधिकारी / कर्मचारी का वेतन आहरित किया जाए।

-------

उत्तरप्रदेश के मुखिया योगी के आदेशों की धज्जिया उड़ाते नजर आ रहे ट्रेक्टर ट्राली

 

लखीमपुर खीरी।उत्तरप्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आदेशों की धज्जिया उड़ाते नजर आ रहे ट्रेक्टर ट्राली,गोला गोकर्णनाथ  नगर मे कई मार्गो पर धड़ल्ले से ट्रालियों पर सवारीयाँ बैठी नजर आ रही है, कोई रोक टोक नहीं,अभी कुछ महीनों पहले ट्रेक्टर ट्राली का बहुत बड़ा हुआ था हादसा जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आदेश जारी करते हुए रोक लगा दी थी,आदेश को कुछ दिन ही फॉलो कर कार्यवाही गतिमान रही,उसके बाद सारी कार्यवाही धरी की धरी रह गयी, समस्या जस की तस फिर बन गयी,

ग्रामो से आ रहे ग्रामवासी धड़ल्ले से ट्रालियो मे बैठा क़र भर रहे फर्राटे भविष्य मे यदि कोई बड़ा हादसा हो जाए तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा, ये एक प्रश्नचिन्ह?? है।

--------

द्वितीय अटल यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता का आयोजन 

लखीमपुर खीरी। द्वितीय अटल यूथ पार्लियामेंट प्रतियोगिता। प्रतियोगिता की शुरूआत प्रातः 9 बजे से  हमारे मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन करने से हुई। प्रतियोगिता के पहले सत्र में प्रतिष्ठित कानूनी विद्वानों की उपस्थिति से सम्मान प्राप्त हुआ, जिनमें डॉ. अमन दीप सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ), डॉ. निधि सिंह अरोड़ा (डिबेटिंग सोसाइटी, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की संकाय समन्वयक), श्री विवेक कुमार शुक्ला (विभागाध्यक्ष, सिटी एकेडमी लॉ कॉलेज, तिवारीगंज) और श्री राजीव श्रीवास्तव (विभागाध्यक्ष 5 ईयर, सिटी लॉ कॉलेज, जानकीपुरम) शामिल थे, जिनकी अंतर्दृष्टि ने चर्चाओं को अत्यधिक मूल्यवान बना दिया।

संसद के दूसरे सत्र की अध्यक्षता एक प्रतिष्ठित कार्यकारी बोर्ड ने की, जिसमें डॉ. परिष्कार श्रेष्ठ (असिस्टेंट प्रोफेसर, ग्रेड III, एमिटी लॉ स्कूल, एमिटी यूनिवर्सिटी, लखनऊ कैंपस), डॉ. त्रिशला सिंह (बीबीडी यूनिवर्सिटी, लखनऊ) और श्री आदित्य सिंह शामिल थे, जिन्होंने बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया और बहस और विचार-विमर्श के उच्च स्तर को सुनिश्चित किया।

प्रतियोगिता में

प्रथम स्थान:- *शिखर पुरी* (विभाग - श्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्रालय)(2nd सेमेस्टर,बीए एलएलबी, सिटी लॉ कॉलेज, जानकीपुरम)

द्वितीय स्थान:- शशांक तिवारी (विभाग - श्री अनुराग ठाकुर, सांसद)(4th सेमेस्टर,बीए एलएलबी,सिटी लॉ कॉलेज, जानकीपुरम)

तृतीय स्थान:- कुशाग्र यादव (विभाग - श्री अखिलेश यादव, सांसद)(6th सेमेस्टर, बीए एलएलबी, सिटी लॉ कॉलेज, जानकीपुरम)

शाम 5 बजे सभा का समापन पुरस्कार वितरण से हुआ।

---------

लखीमपुर खीरी जनपद में धारा 144 (163 बीएनएस)लागू 

लखीमपुर खीरी। पूरे जिले में धारा 144 लागूविभिन्न परीक्षाओं, महाशिवरात्रि, होली, जमात-उल-विदा (अलविदा), चेटीचंद, ईद-उल-फितर, महर्षि कश्यप एवं महराजा निषाद राज गुह्य जयंती, रामनवमी, डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का जन्म दिवस व राजनैतिक/सामाजिक संगठनों के कार्यक्रम प्रदर्शन आदि के दृष्टिगत डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने पूरे जिले में धारा 163 (बीएन एस एस) (धारा 144)  लागू की गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top