नबी पाक की सच्ची पैरवी से ही अल्लाह खुश होगा,वतन से मोहब्बत नबी का फरमान है:सूफी कौसर मजीदी।

लखीमपुर खीरी , 594

मोहम्मदी खीरी। सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर चलाए जा रहे राष्ट्रीय एकता और, भाईचारे के अभियान के अंतर्गत जनपद के लखीमपुर खीरी में, सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा "राष्ट्रवादी विचारधारा के निर्माण में सूफियों  का योगदान" विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया, सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय संगठन सचिव सूफ़ी कमरुल हसन कादरी की अध्यक्षता,सूफी इब्बन मियां की सरपरस्ती में हुए आयोजन में, सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुए।
अधिवेशन में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुए सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी ने अपने संबोधन में कुरान ए मुकद्दस की आयत को पढ़ते हुए कहा कि अल्लाह ने हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की,सच्ची पैरवी करने वाले से मोहब्बत का वादा किया है, उन्होंने कहा कि नबी की तालीम पर चलना ही उनकी सच्ची पैरवी है, उन्होंने कहा कि नबी ने सभी मखलूक के साथ मोहब्बत का हुक्म दिया है, इसलिए अल्लाह की मखलूक से मोहब्बत नबी पाक की सच्ची पैरवी है, उन्होंने कहा कि,सूफियों ने नबी की तालीम पर चलते हुए इंसानियत को फायदा पहुंचाया है, राष्ट्रवाद की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि अपने वतन को मजबूत करने के लिए अहले वतन के साथ मिलकर रहना यही राष्ट्रवाद है,यही काम सूफियों ने किया है, उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें अपने फायदे के लिए धर्म और धर्मग्रंथों का गलत तरीके से इस्तेमाल करते हुए,आतंकवाद को फैला रही हैं,जिसे सूफीवाद के द्वारा ही संघर्ष किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त कर खुद को सशक्त करते हुए देश को मज़बूत करने का आवाहन किया।
इस मौके पर सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय संगठन सचिव सूफ़ी कमरुल हसन कादरी ने कहा कि हमारे नबी की तालीम अल्लाह से डरने और सच्चे लोगों के साथ हो जाने की है, उन्होंने कहा कि जो अल्लाह से डरेगा वो किसी पर ज़ुल्म और ना इंसाफी नहीं करेगा, उन्होंने कहा कि ज़ुल्म और ना इंसाफी हर तरह की नफ़रत को जन्म देते हैं,और नफरत का इलाज सिर्फ मोहब्बत से ही किया जा सकता है, उन्होंने कहा कि हमें अपने अहले वतन के साथ मोहब्बत से रहते हुए मुल्क को मजबूत करना चाहिए,सुन्नी फोरम के अध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद शेर अली खान ने कहा कि, मुसलमानों को देश की मुख्य धारा में सम्मिलित होकर देश के विकास के लिए आगे आने का आवाहन किया,इस मौके पर मोहम्मद अकील शाहजहांपुर,जिला लखीमपुर खीरी जिला अध्यक्ष सूफी मोहम्मद शरीफ वाहिदी, सूफी मजीद मियां वाहिदी सूफी नबीउल्लाह वाहिदी, सूफी मुस्तफा वहीदी, सूफी अब्दुल हमीद सूफी डॉक्टर शब्बीर अली, शकील खान, मोहम्मद अफरोज अली, सूफी नबी अहमद हरदोई जिला अध्यक्ष,राशिद अली बासिद अली जाकिरी, कादिर अली जाकिरी, शकील अली, इलियास अली, यामीन अली जाकिरी, सूफी इबबन मियां आरफी, रज्जन ऐजाज मियां, तौसीफ अली जाकिरी, हिमायू अली जाकिरी, मोहम्मद नसीब अली जाकिरी, बदीउद्दीन जाकिरी, हैदर अली जाकिरी, कादिर अली जाकिरी, शकील अली, इलियास अली, यामिन अली जाकिरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top