*गोला, फरधान रेलवे क्रासिंग पर सेतु निर्माण का काम अवशेष, अब 25 फरवरी की मध्य रात्रि तक बंद रहेगा आवागमन*

लखीमपुर खीरी , 126

*बचे कार्यो को पूरा करने हेतु 25 फरवरी की मध्य रात्रि तक का समय, वाहनों के आवागमन को जारी रहेगा रूट डायवर्जन प्लान*

लखीमपुर खीरी 18 फरवरी। वर्तमान में NH-730 पर स्थित गोला एवं फरधान रेलवे क्रासिंग पर सेतु का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, कार्य को कराये जाने हेतु वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से 02 फरवरी की मध्य रात्रि से 20 फरवरी की मध्य रात्रि तक बंद किया गया था, जिसे कुछ बचे हुये कार्यो को पूर्ण करने हेतु 25 फरवरी की मध्य रात्रि तक बढ़ाया जाता है। यह जानकारी अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय खंड शुभ नारायण ने दी।

*वाहनों के रूट डायवर्जन एक नजर में....*
समस्त वाहन, जो बहराइच-नानपारा से पीलीभीत-बरेली की ओर आने-जाने वाले
वाहनों को जिला लखीमपुर खीरी के NH-730 पर स्थित मनिकापुर तिराहे से होते हुये MDR-86 (लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग) से सिकंदराबाद चौराहे से होते हुये MDR-76 (सिकंदराबाद - गोला मार्ग) की ओर मोड़ा जायेगा, जहाँ से वाहन NH-730 गोला पर निकलेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top