अल्टो कार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर,दो घायल,कार बुरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त।
लखीमपुर खीरी Feb 17, 2025 at 07:40 PM , 136गोला गोकर्णनाथ खीरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गोला सिकन्दबाद मार्गं पर ग्राम निजामपुर के पास रविवार देर रात एक हुए सड़क हादसे में शिवम मिश्रा की अल्टो कार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में शिवम मिश्रा, उनका बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद हैदराबाद की पी आर वी 2883 के हेड कांस्टेबल कौशलेंद्र सिंह यादव आरक्षी तबरेज खान व ड्राइवर सुशील शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से कार में फंसे शिवम मिश्रा व उनके बेटे को किसी तरह से बाहर निकालकर इलाज के लिए आनन फानन में अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया।
जानकारी के मुताबिक हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नंगापुर निवासी शिवम मिश्रा 35 वर्षीय व उनका बेटा हर्ष 6 वर्षीय किसी काम से अपनी कार से गोला जा रहे थे। घटना रात करीब 7.30 बजे जैसे ही गोला सिकंद्राबाद मार्गं पर निजामपुर के निकट पहुंचे ही थे इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक चालक अपनी ट्रक भगा ले गया। राहगीरों व ग्रामीणो ने पुलिस को सूचना दी। । इधर शिवम मिश्रा के परिवार वालों को घटना की जानकारी होने पर दौड़ते भागते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है।






_page-0001.jpg)
























Comments