कुम्भ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर किनारे गड्ढे में गिरी

लखीमपुर खीरी , 112

मैगलगंज खीरी।सोमवार की सुबह लगभग 9 बजे मैगलगंज कस्बे से निकले बाईपास पर अपनी कार स्विफ्ट डिजायर से कुंभ स्नान से लौट रहे दो श्रद्धालु जो अपने घर शाहजहांपुर की ओर जा रहे थे, तभी मैगलगंज बाईपास पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से सीधे खाई में जा गिरी। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस हादसे में कार सवार दोनों श्रद्धालुओं की जान बच गई। प्रत्यदर्शियों के अनुसार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और बाईपास की सड़क से सीधे गड्ढे में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं और सड़क सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। एक्सीडेंट जोन बन चुके मैगलगंज बाईपास सतर्कता बरतने की जरूरत ।

Related Articles

Comments

Back to Top