थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

लखीमपुर खीरी , 109

लखीमपुर खीरी। जनपद के सिंगाही थाना परिसर में सोमवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ शांति एवं सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा की। इस पीस कमेटी कि बैठक में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने, आपसी समन्वय बढ़ाने और किसी भी अफवाह से बचने पर जोर दिया गया। थाना अध्यक्ष ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें तत्काल कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस दौरान बैठक में स्थानीय प्रशासन, समाजसेवी संगठनों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top