बयाना वापस मांगने पर मारपीट दो लोगो पर धोखाधडी की का मुकदमा दर्ज
लखीमपुर खीरी Feb 13, 2025 at 07:52 PM , 91गोला गोकर्णनाथ, खीरी। बयाना वापस मांगने पर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के मो० कुम्हारनटोला निवासी जुगलकिशोर गुप्ता पुत्र पंचम लाल गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि तीन वर्ष पूर्व फरधान थाना क्षेत्र के ग्राम फूटाकुआं निवासी सरदार महेन्द्र सिंह, सर्वजीत सिंह पुत्रगण सरदार जोगेन्द्रर सिंह से जमींन का सौदा हुआ था। जिसके एवज में उन्हें 50 हजार रूपये बयाना के तौर पर दे दिया था।इसके बाद लखीमपुर तहसील में बैनामा कराने गया तो उक्त लोग दिखाई गई जमीन का बैनामा न कराकर दूसरी जमींन का बैनामा कराने जा रहे थे। वह भी उनके नाम नहीं थी। जिसके बाद उसने बयाना की रकम वापस मांगी तो उन्होंने बाद में देने की हामी भर दी।धीरे-धीरे तीन साल गुजर गये। जब बयाना वापस नहीं किया उसने फरधान थाना में तहरीर दी। जिसके बाद सभी को 9 फरवरी को थाने पर बुलाया गया वहां भी उक्त लोगों ने पैसा देने से मना कर दिया और देख लेने की धमकी दी। जिसके बाद वह बाइक से वापस आ रहा था।आरोप है कि इसी दौरान जमुनाबाद फार्म से पहले मुंह बांधे तीन चार लोगों ने उसे रोक लिया और लाठी डन्डो से उसकी पिटाई की। जिससे उसे गंभीर चोटे आई हैं। पुलिस ने सरदार महेन्द्र सिंह और सर्वजीत सिंह के खिलाफ मारपीट और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।































Comments