*प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी हरिमाया इंटरनेशनल स्कूल ने लहराया जेईई मेंस में सफलता का परचम*
लखीमपुर खीरी Feb 13, 2025 at 07:50 PM , 95अनमोल वैद्य पुत्र संजय वैद्य मोहल्ला: सिकटीहा लखीमपुर खीरी ने बारवीं के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सत्र 2023-2024 में 91 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी वहीं जेईई प्री में 98 पर्सेंटाइल के साथ और जेईई मेंस में 97 पर्सेंटाइल के साथ हरिमाया इंटरनेशनल स्कूल के साथ-साथ पूरे जनपद का नाम पूरे देश में रोशन किया है।
सत्र 2024-2025 के छात्र सूर्यांश गुप्ता पुत्र श्री अंकुर गुप्ता मोहल्ला: बहादुर नगर लखीमपुर खीरी ने जेईई मेंस में 96 पर्सेंटाइल के साथ सफलता हासिल किया इसी क्रम में फरहान अख्तर पुत्र जुनैद अख्तर मोहल्ला : - प्यारेपुर नौरंगाबाद लखीमपुर खीरी ने भी 92 पर्सेंटाइल के साथ जेईई मेंस में बजी मारी।
सभी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने विद्यालय हरिमाया इंटरनेशनल स्कूल तथा अपने गुरुजनों के साथ-साथ माता पिता को दिया।
वहीं हरिमाया इंटरनेशनल स्कूल की तरफ से जेईई मेंस में शानदार सफलता पाने वाले छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी।
वही विद्यालय के प्रबंधक के इस सफलता के बाद कहा कि हरी माया इंटरनेशनल स्कूल को सीबीएसई से मान्यता मिलने के बाद इसी प्रकार से हर सत्र में जेईई प्री मेंस में और नीट जैसी कठिन परीक्षा में विद्यालय के छात्रों का चयन हुआ जो आज अन्य राज्य में अपनी तकनीकी विषय की पढ़ाई कर रहे है.. उनमें रुद्र प्रताप सिंह, संकल्प गुप्ता आदि है
बीते सत्र से भी ब्लाक फूलबेहड़ में हाईस्कूल और इंटर में विद्यालय के छात्र प्रथम स्थान पर थे।
हम हरी माया इंटरनेशनल स्कूल को एक तकनीक आधारित स्कूल और अपनी विशेष तैयारी के कारण ऐसा कर पा रहे है ....































Comments