विशाल मानसिक स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

लखीमपुर खीरी , 87

लखीमपुर-खीरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी में अधीक्षक डॉ मयंक मिश्रा की अध्यक्षता में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशाल मानसिक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मानसिक स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष कन्हैया मेहरोत्रा द्वारा किया गया, जिसमें जिला चिकित्सालय मोतीपुर ओयल के मनोचिकित्सक डॉ अखिलेश शुक्ला  द्वारा 108 मानसिक रोगियों का उपचार  किया गया, साथ ही अन्य बीमारियों बीपी, शुगर, टीबी ,प्रसूताओं आदि के रोगियों की जांचे  एवं  उपचार निःशुल्क प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ अखिलेश शुक्ला, डॉ आलोक, डॉ कुलदीप, डॉ धर्मेंद्र, चीफ फार्मासिस्ट डॉ सुशील शुक्ला, फार्मासिस्ट विनीत गुप्ता, एनसीडी नर्सिंग ऑफिसर निशांत शुक्ला, लैब टेक्नीशियन अभिषेक सिंह, काउंसलर राजिद खान, प्रेम वर्मा बीसीपीएम, देवेंद्र पाण्डेय एवं अन्य समस्त स्टाफ ने स्वास्थ्य सेवाएं एवं सहयोग प्रदान किया गया।

-------


छाया एकीकृत ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस के अवसर पर हुई कार्यशाला


लखीमपुर खीरी । छाया एकीकृत ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस के अवसर पर सीएमओ ऑफिस कार्यालय सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सीएचसी अधीक्षक/चिकित्सा अधिकारी व बीपीएम/एचईओ/एआरओ एवं बीसीपीएम को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ।


प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि छाया एकीकृत ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (सीआईवीएचएसएनडी) प्रशिक्षण टीओटी का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम सीएमओ ऑफिस सभागार कक्ष में समस्त अधीक्षक/चिकित्सा अधिकारी व बीपीएम/एचईओ/एआरओ एवं बीसीपीएम को भी प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण डिप्टी सीएमओ जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ प्रमोद वर्मा, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता लल्ला सिंह, जिला वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ रवि गुप्ता, जिला विशेषज्ञ कम्युनिटी हेल्थ अंशुमान पांडेय, डीसीपीएम कुलदीप सिंह के द्वारा प्रदान किया गया। जनपद स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षकों द्वारा यह प्रशिक्षण ब्लॉक स्तर पर समस्त आशा व आशा संगिनी एवं एएनएम को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिससे स्वास्थ्य सेवा में और अधिक सुधार होगा।

---------
विधायक सौरभ सिंह के अगुवाई में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती मनाई गई


लखीमपुर खीरी। मैगलगंज के लालपुर बुद्ध विहार में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के उपलक्ष में नगर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू एवं कमेटी संरक्षक ग्राम प्रधान नीलम देवी फरिया पिपरिया मौजूद रही। जहां कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू व ग्राम प्रधान ने संत शिरोमणि रविदास जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया और वही विधायक सौरभ सिंह सोनू को माला पहनकर सम्मानित किया गया। विधायक सौरभ सिंह सोनू ने आए हुए पूज्य बौद्ध भिक्षु को पुष्प देकर चरण वंदन अर्चन किया।

 क्योंकि यह जयंती प्रत्येक माह माघ पूर्णिमा की तिथि गुरु रविदास जी के सम्मान में मनाई जाती है इनका जन्मदिन ऐसी तिथि को हुआ था इसीलिए पूरे विश्व में जन्मदिन को गुरु रविदास जयंती के रूप में मनाया जाता है। साथ ही इन्होंने अपनी शिक्षाओं-दीक्षा और उपदेशों से लोगों के जीवन को सुख-समृद्ध बनाया।

जहां संत शिरोमणि रविदास जयंती के उपलक्ष में हजारों की संख्या में कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू की अगुवाई में लालपुर बुद्ध विहार से गुरुद्वारा तक पदयात्रा निकाली गई। जिसमें संत शिरोमणि रविदास जयंती के आयोजक विश्व राज गौतम की देखरेख में संपन्न हुई। इस शोभा यात्रा में रामशरन गौतम,जगदीश प्रसाद,रवि कुमार,विकास कुमार मनोज कुमार सतीश कुमार गोरखपुर के बौद्ध भिक्षु सहित सम्मानित नागरिक एवं महिलाएं भारी हजारों की संख्या में पदयात्रा में शामिल रहीं।

--------

कट रेट सहित जीएसटी चोरी व डुप्लीकेट माल होने के आरोप जांच में जुटे अधिकारी 

लखीमपुर खीरी। मै0 शिवानी डिटर्जेन्ट प्रा0 लि0 सरगम सर्फ कंपनी के कर्मचारी को बुरी तरह पीटा, कट रेट सहित जीएसटी चोरी व डुप्लीकेट माल होने के आरोप, जाँच में जुटे पुलिस व जीएसटी विभाग के अधिकारी। सूत्रों के अनुसार पलिया नगर के दुधवा तिराहे के पास एक व्यापारी के गोदाम में उतारे जा रहे सरगम सर्फ से लदे ट्रक को देखकर जब कंपनी के कर्मचारियों ने उससे माल की बाबत जानकारी करनी चाहिए तो उक्त माल को मंगवाने वाले व्यापारी शिवकुमार अग्रवाल उर्फ़ बब्बल आदि ने कंपनी कर्मचारी को मार पीट कर अभद्रता भाषा व जान माल की धमकी देने के मामले में कंपनी कर्मचारी सुरेंद्र कुमार मिश्रा पुत्र स्वर्गीय मथुरा प्रसाद मिश्रा निवासी मोहल्ला बाजार पलिया द्वारा कोतवाली पलिया में लिखित तहरीर दी गयी।कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कार्यवाही करते हुये गाड़ी को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही आरंभ कर दी है।सर्फ निर्माता कंपनी की शिकायत के आधार पर वस्तु एवं सेवा कर विभाग की सचल दल खीरी की टीम ने कोतवाली पलिया पहुंचकर बरामद माल की जांच पड़ताल करते हुए पाया की चंदन चौकी के व्यापारी की फर्म पर मिहींपुरवा बहराइच की फर्म मै0 जे.पी. इलेक्ट्रॉनिक द्वारा बिल काटा गया था, जिसको व्यापारी अपने गंतव्य स्थल से पहले ही पलिया में एक गोदाम में उतर रहा था।जीएसटी विभाग के अधिकारियों की सचल दल टीम द्वारा जांच के बाद डिटर्जेन्ट लदी गाड़ी को पुलिस अभिरक्षा में सौंपते हुए व्यापारी के गोदाम में लगे डिटर्जेन्ट की जाँच पड़ताल हेतु विशेष जांच प्रकोष्ठ सीतापुर की अधिकारियों को सूचित करना बताया गया।आरोपों के अनुसार व्यापारियों द्वारा इस तरह से कट रेट माल मंगवाकर जीएसटी चोरी का खेल बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, इस प्रकरण में भी बड़ी धनराशि के रूप में जीएसटी चोरी पकडे जाने की उम्मीद जताई जा रही।

Related Articles

Comments

Back to Top