गन्ने से लोड खड़ी ट्राली से कार टकराने से चार लोगों की दर्दनाक मौत
लखीमपुर खीरी Feb 13, 2025 at 07:47 PM , 109लखीमपुर खीरी। जनपद के निघासन कोतवाली क्षेत्र के निघासन ढखेरवा स्टेट हाइवे पर हाजरा फार्म के पास हुआ दर्दनाक हादसा। लखीमपुर खीरी से बर्थडे पार्टी से वापस अपने मित्र को छोड़ने जा रहे कार सवार लोगों ने गन्ने से भरी ट्राली से टकरा गए जिससे कार सवार दो युवक व ट्राली का टायर बदल रहे दो लोगों सहित चारों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी निघासन भिजवाया साथ ही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लखीमपुर खीरी भेजते हुए पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है। मिली जानकारी अनुसार बता दें ये हादसा निघासन ढखेरवा स्टेट हाईवे हाजरा फार्म के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी जिसमें पीछे से कार घुस गई कार सवार दो लोग व ट्राली की टायर बदल रहे दो लोगों सहित चार लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको पुलिस ने अस्पताल भेजवाया जहा इलाज चल रहा है। इस घटना की सुचना पाते ही चारों मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। इस हादसे में निघासन कोतवाली क्षेत्र के चौधरी पुरवा के निवासी संजय उम्र चौबीस वर्षीय, रजनीश उम्र उन्नीस वर्षिय और लखहा निवासी लवकुश उम्र तेईस वर्षीय सिंगाही कस्बा निवासी अंसार उम्र छब्बीस वर्षीय की मौत हो गई। वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। निघासन पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी निघासन पहुंचाया। निघासन कोतवाल महेश चंद के अनुसार, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस सड़क दुर्घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी खीरी ने बताया कि निघासन कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत निघासन-ढखेरवा स्टेट हाईवे पर हाजरा फार्म के पास गन्ने से भरी ट्रली में कार ने टक्कर मार दी जिससे दो कार सवार व ट्राली का टायर बदल रहे दो लोगों सहित चारों व्यक्तियों की मौत हो गई वही दो कार सवार लोग गंभीर रूप घायल हो गए जिनको निघासन पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वही चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लखीमपुर खीरी भेज दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।































Comments