ओवरहाइट ताजियों का खुलेआम प्रदर्शन रहा जारी
लखीमपुर खीरी Jun 29, 2026 at 07:52 PM , 3धौरहरा खीरी। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की लाख सख़्ती के बाद भी क्षेत्रीय ताजियादारो द्वारा ओवरहाइट ताजियों का खुलेआम प्रदर्शन जारी रहा।इसी कड़ी में सोमवार को क्षेत्र के ग्राम बसंतापुर में लगे ताजिया मेलें में देखने को मिला। मेले में सुरक्षा व्यवस्था की लिए सीओ धौरहरा के निर्देशन में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र में मोहर्रम त्योहार का समापन सोमवार को बसंतापुर गांव में हुएं ताजिया मेलें के साथ हो गया। प्रशासनिक अफसरों की ताजियादारो को दो टूक कि ताजिया की उंचाई 10 से 12 फिट तक मान्य होगी अन्यथा कार्यवाही होगी कि लाख सख़्ती के बाद भी ताजिया दारो द्वारा ओवरहाइट ताजियों का प्रदर्शन किया गया। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्राधिकारी धौरहरा शमशेर बहादुर के निर्देशन में कोतवाल दिनेश शर्मा की देख-रेख में समस्त उप निरीक्षक गणो के साथ भारी पुलिस बल की तैनाती किसी अप्रिय स्थिति से निपटने को तत्पर दिखा।































Comments