तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक रेपर मशीन सीज
लखीमपुर खीरी Jun 29, 2026 at 07:55 PM , 2धौरहरा खीरी। क्षेत्र में अवैध मिट्टी व बालू खनन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र ईसानगर में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक रेपर मशीन को सीज कर दिया। कार्रवाई खनन इंस्पेक्टर आशीष सिंह के नेतृत्व में रविवार देर रात कार्यवाही की।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध मिट्टी व बालू खनन से संबंधित शिकायतों से अखबारो मे प्रकाशित खबरो का संज्ञान लेकर कार्यवाही को अंजाम दिया।
खनन अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि विभाग को लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं जिसको लेकर गस्त जारी थी। रविवार रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि ईसानगर थाना क्षेत्र में बिना अनुमति मिट्टी का खनन किया जा रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक रेपर मशीन को अवैध खनन में संलिप्त पाया गया। सभी वाहनों को कब्जे में लेकर सीज करते हुए थाना ईसानगर में खड़ा करा दिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।































Comments