तीन अवर अभियंता निलम्बित कार्यों में लापरवाही पर हुई कार्रवाई
लखीमपुर खीरी Feb 09, 2025 at 07:50 PM , 84गोला/लखीमपुर खीरी। विद्युत विभाग में राजस्व वसूली में लापरवाही और खराब प्रदर्शन को लेकर अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने सख्त कदम उठाते हुए तीन जूनियर इंजीनियरों (जेई) को निलंबित कर दिया है। अन्य इलाकों के जेई को चेतावनी दी गई है कि वे समय पर अपने अपने कार्य पूरे करें।
विद्युत विभाग में राजस्व वसूली में लापरवाही और खराब प्रदर्शन पर अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने यह बड़ी कार्रवाई की है। गोला जोन में अलीगंज, बनकटी और गोला क्षेत्र के तीन जूनियर इंजीनियरों (जेई) को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए जेई में अलीगंज के उमाकांत, बनकटी के हरीश मौर्या और गोला के संतोष विश्वकर्मा शामिल हैं। विभागीय जांच में इन अधिकारियों का प्रदर्शन बेहद खराब पाया गया, जिसके चलते उनके खिलाफ यह कठोर कदम उठाया गया। अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि राजस्व वसूली में लगातार गिरावट और कार्यों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद अन्य क्षेत्रों के अवर अभियंताओं को भी सख्त चेतावनी दी गई है कि वे अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन करें। अधीक्षण अभियंता ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में भी लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।































Comments