बसंत पंचमी का उत्सव बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
लखीमपुर खीरी Feb 03, 2025 at 05:35 PM , 99पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीबीएसई बोर्ड लखीमपुर खीरी में बसंत पंचमी का उत्सव बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मातृ पितृ पूजन और विद्यारंभ संस्कार का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्षा डॉ इरा श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार, ब्यूरो चीफ दैनिक जागरण धर्मेश शुक्ला, विभाग प्रचारक अभिषेक जी , विद्यालय उपाध्यक्ष घनश्यामदास तोलानी, प्रधानाचार्य गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज पारस नाथ वर्मा, प्रबंधक सीबीएसई रवि भूषण साहनी, कोषाध्यक्ष विमल अग्रवाल और प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन कर दीप प्रज्ज्वलन किया। इसके बाद प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान ने अतिथियों का परिचय कराया और उन्हें रोली बैच और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने "ये तो सच है कि भगवान है" गीत पर समूह नृत्य करके उपस्थित जन समूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा, कक्षा यूकेजी और प्रथम के छात्र-छात्राओं का विद्यारंभ संस्कार किया गया।
विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता का पूजन कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में, विद्यालय के प्रबंधक रवि भूषण साहनी ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं और आचार्य परिवार का आभार व्यक्त किया।































Comments