अजगर निकलने से वाहनों के पहिये कुछ समय के लिए थम गए

लखीमपुर खीरी , 177

पलियाकलां। रविवार को दुधवा मार्ग पर अजगर निकलने से वाहनों के पहिये कुछ समय के लिए थम गए। धीरे-धीरे जब अजगर सड़क क्रॉस करता झाड़ियों में गया, तो आवागमन शुरू हो सका। दुधवा के नकउहा नाले के पास करीब नौ फुट लंबा अजगर दिखा।

अजगर सड़क पार कर रहा था। उसे देखकर लोग थोड़ा भयभीत हो गए और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इतना ही नहीं वाहनों के पहिए थम गए और दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। 
सूचना वन विभाग को भी दी गई लेकिन जब तक वनकर्मी मौके पर पहुंचे, अजगर स़ड़क क्रास करते हुए झाड़ियों में जाकर ओझल हो गया। अजगर की मौजूदगी के दौरान सड़क पर काफी देर तक आवागमन बंद रहा। अजगर के झाड़ियों में घुसने के बाद आवागमन सुचारु हो सका।

Related Articles

Comments

Back to Top