सार्वजनिक स्थलों पर भंडारों का आयोजन हुआ

लखीमपुर खीरी , 7

धौरहरा खीरी।
ज्येष्ठ मास के अंतिम मंगलवार के अवसर पर धौरहरा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ बालाजी महाराज की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर विभिन्न मंदिर परिसरो व सार्वजनिक स्थलों पर भंडारों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हुए बालाजी महाराज से परिवार सहित समाज की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की। नगर व क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भक्तों द्वारा शरबत वितरण व पूडी सब्जी,कढी चावल के भंडारे आयोजित किए गए, जहां आम लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया लिया।
पूरे क्षेत्र में "जय श्री राम" और "जय बजरंग बली" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने भी धार्मिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान जगह जगह पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ डटे रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top