**अलीगंज अग्निकांड के बाद लखनऊ में फिर हड़कंप, ठाकुरगंज के इरम स्कूल में लगी भीषण आग**

अन्य खबरे , 25

  **लखनऊ।** राजधानी लखनऊ में आग की घटनाओं को लेकर प्रशासन की सतर्कता के बीच ठाकुरगंज स्थित इरम स्कूल के एक कमरे में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। कमरे से उठती तेज लपटों और धुएं को देखकर स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
 
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। राहत की बात यह रही कि समय रहते स्थिति पर काबू पाने का प्रयास किया गया और किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
 
अलीगंज कोचिंग अग्निकांड के बाद प्रशासन पहले से ही सतर्क है। घटना को देखते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के जोन-7 क्षेत्र में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
 
प्रशासन अब यह भी जांच कर रहा है कि स्कूल परिसर में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। लगातार सामने आ रही आग की घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top