76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही श्रद्धा ,हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया

लखीमपुर खीरी , 115

विद्या भारती विद्यालय डॉ.हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर आवास-विकास लखीमपुर-  खीरी में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े  ही श्रद्धा ,हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि श्री कुमुद दत्त शुक्ल, श्री अनिल कुमार त्रिपाठी, श्री ज्ञान स्वरूप शुक्ल, पवन कुमार शुक्ल, श्री श्रवण कुमार गुप्ता जी के द्वारा ध्वजारोहण, राष्ट्रगान व जयघोष के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय के  शिशुओं द्वारा घोषवादन के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन व अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ। भारत माता की आरती की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री कुमुद दत्त शुक्ल अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज,विशिष्ट अतिथि श्री श्रवण कुमार गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष गल्ला मंडी समिति लखीमपुर, डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य राजकीय विद्यालय  लाखुन ,श्री पवन कुमार शुक्ला सिविल इंजीनियर व विद्यालय के संरक्षक श्री ज्ञान स्वरूप शुक्ल जी उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों का परिचय व अंग वस्त्र भेंटकर  स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम मणि मिश्र  जी ने कराया। इस अवसर पर बहिन  काव्या  सिंह ने हिंदी भाषा ,अभितोष मिश्रा ने अंग्रेजी भाषा तथा शिवांशु ने संस्कृत भाषा में भाषण प्रस्तुत किए। भैया ओम नारायण पांडे ने अपने एकल संस्कृत देशभक्ति गीत से सभी का मन मोह लिया ।नन्हे मुन्ने भैया -बहिनों ने एकल नृत्य, लघु नाटिकाएं तथा अनेक देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग  सांस्कृतिक  कार्यक्रम प्रस्तुत  किये,जिसकी सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की व अतिथियों के द्वारा उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जी द्वारा सभी को आशीर्वचन एवं  मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।विद्यालय के संरक्षक श्री ज्ञान स्वरुप शुक्ल जी ने गणतंत्र दिवस की
शुभकामनाएं  देते हुए सभी को 
भारतीय संस्कृति और सनातनी परंपरा तथा शिशुओं के विकास एवं संवर्धन हेतु हर संभव आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग देने का आग्रह किया । कार्यक्रम में पधारे आतिथि श्री श्रवण कुमार गुप्ता ,श्री पवन शुक्ल जी का सभी को उद्बोधन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का सफल व कुशल संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री श्याम वल्लभ शुक्ल जी ने किया । कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों ,अभिभावकों व आचार्यों के प्रति आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम मणि मिश्र जी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी भैया - बहिन ,आचार्य परिवार व भारी संख्या में अभिभावक बन्धु /बहिनें उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ हुआ ।

Related Articles

Comments

Back to Top